सट्टा पट्टी खिलाने वाले पर कार्यवाही. - CG Sandesh

सट्टा पट्टी खिलाने वाले पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस ने झलप चौक गणेश पान ठेला के पास सटोरियों को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 15 जनवरी को मुखबीर की सुचना पर झलप चौक बागबाहरा गणेश पान ठेला के पास जाकर दबीस देकर सट्टा पट्टी लिख रहे मनीष सोनी पिता लेख राम सोनी उम्र 26 साल वार्ड नं0 04 पुराना थाना पारा बागबाहरा को रंगे हाथों पकड कर पूछताछ किया गया जिसमे  मनीष सोनी ने सट्टा पट्टी लिखना स्वीकार किया. जिसपर पुलिस ने आरोपी मनीष सोनी से  सट्टा पट्टी एक नग,  जुमला अंको के सामने दर्शित रकम 6800 रूपये व डाट पेन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें