शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट
महासमुंद
थाना अंतर्गत तुमगांव रोड़ के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर गाली गलौच व
मारपीट किये जाने पर शिकायत दर्ज कराया गया है. ओम प्रकाश कौशिक ने पुलिस को बताया
कि वह वार्ड क्र0 4 अयोध्या नगर महासमुन्द का निवासी है, दुकानदारी का काम करता है. 15
जनवरी को रात्री 8.00 बजे जब वह अपना दुकान बंद कर दुकान के बाहर खडा था उसी समय अमित
देवार उसके पास आया और शराब पीने के लिये पैसा की मांग किया, लेकिन ओम प्रकाश
द्वारा पैसा नहीं देने पर वह गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज कर अपने हाथ में रखे लोहे
की राड से ओम प्रकाश के साथ मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दिया. मामले मे पुलिस
ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें