मुझे डर है कि मेरी हत्या करवा देंगे ,डालेश्वर पटेल - CG Sandesh

मुझे डर है कि मेरी हत्या करवा देंगे ,डालेश्वर पटेल

फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र के सहारे शिक्षा कर्मी पद हासिल करने के आरोप सिद्ध होने पर पिथौरा थाना के द्वारा 420,467,468,471,120b ,34 धारा कायम करते हुए आरोपी रजनी सिन्हा पिता सीताराम सिन्हा,राकेश सिन्हा को जेल भेज दिया गया। वहीं सीताराम सिन्हा के भाई विनोद सिन्हा इस मामले में फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

आज 16 जनवरी को आवेदक डालेश्वर पटेल ने माननीय न्यायालय में आवेदन लगाकर जमानत खारिज करने की अपील की।जिसे माननीय न्यायालय ने इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

आवेदक डालेश्वर पटेल ने अपने आवेदन में ये बात लिखी है कि यदि आरोपियो को जमानत दे दिया जाता है, तो ये आरोपियो द्वारा मेरी हत्या कर देंगे या करवा देंगे।

डालेश्वर का लिखित बयान कोर्ट में दिया है कि सीताराम की बेटी रजनी सिन्हा के खिलाफ हीरा निषाद ने शिकायत की थी । जिसको आरोपियो के परिवार वालो के द्वारा वर्ष 2006 में सार्वजनिक चौक में सरेआम हत्या करवा दी।और मामला दबा दिया गया।

बयान में बताया गया है कि लच्छि सिन्हा को इन्ही के द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया। सारे मामले दबा दिए गए। आरोपी के माता पिता और चाचा के द्वारा अपराध क्रमांक308/2014 आरोपी के माता,पिता,और चाचा के द्वारा मृत ब्यक्ति के नाम से राशि आहरण करने और 148000 रुपये फर्जी चेक से निकलने के मामले में जिला सहकारी बैंक महासमुंद ने fir दर्ज किया गया।इस मामले में शिकायतकर्ता शिवपाल सिंह ठाकुर,डालेश्वर पटेल और गौरीशंकर पटेल के खिलाफ फसाया गया।पुलिस के माध्यम से प्रताड़ित करवाया गया।

मुख्य आरोपी विनोद सिंह,पुनीत सिन्हा ,सीताराम सिन्हा द्वारा आवेदक को डराया धमकाया जा रहा है।जिस प्रकार हीरा निषाद लच्छि निषाद की हत्या कर दी गई।वैसे ही डालेश्वर कि हत्या की साज़िश रची जा रही है,जिससे डालेश्वर कि हत्या किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें