पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज
वार्ड नं 03 थानापारा बागबाहरा निवासी भोजनाथ ने बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका बड़ा भाई मदन बागबाहरा नगर पालिका चुनाव वार्ड नं 14 से अपनी पत्नी श्रीमती निर्मला देवांगन को पार्षद पद हेतु खड़ा किया था. जहाँ उसी वार्ड से लोकेश की मां गोदावरी बाई साहू भी खडी थी. जिसके बाद 21 दिसंबर को मतदान के दिन शिकायतकर्ता भोजनाथ के भाई मदन देवांगन, परमानंद साहू व उसके पुत्र दीपक साहू, लोकेश साहू के बीच वाद विवाद लडाई झगडा मारपीट हुआ जिसे थाना बागबाहरा में दोनों के मध्य अपराध दर्ज हुआ था.
इसके बाद 16 जनवरी को सुबह 9:30 बजे शिकायतकर्ता भोजनाथ का भाई मदन देवांगन रोजना की तरह अपनी छत्तीसगढ टेन्ट हाऊस दुकान में जाकर बैठा था, जिसके कुछ समय पश्चात शिकायतकर्ता भोजनाथ अपने भाई मदन देवांगन के दुकान के पास गया तो वहां उसका भाई मदन देवांगन दुकान के बाहर लहू लूहान हालत में पडा था एवं लोगो की भीड लगी थी.
जिसे पूछने पर बताया गया कि लोकेश साहू उर्फ पप्पू ने पुरानी रंजीस को लेकर अचानक डण्डा लेकर आया और यह बोलते कि चुनाव के समय मेरे पिता जी से मारपीट किये हो आज तो तुम्हे जान से मार दुंगा कहते हुये गंदी गंदी गालियां देते हुये शिकायतकर्ता के भाई मदन देवांगन के उपर जान लेवा हमला कर जान से मारने के नियत से उस पर ताबड तोड हमला करके मारपीट करना चालू कर दिया. जिससे मदन देवांगन को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर करने पर ईलाज हेतु रायपुर ले जाया गया.
मामले में पुलिस ने लोकेश साहू के विरुद्ध धारा 294-IPC, 307-IPC, 323-IPC दर्ज कर विवेचना में लिया है.