अनियंत्रित होकर मोटर सायकल से गिरने पर इलाज के दौरान हुई मौत.
09 जून 2019 को मृतक खिलावन दीवान मोटर सायकल क्रमांक CG04MM4094 से अपने दोस्त के बारात में ग्राम बिड़ोरा आया और बारात से वापस अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MM 4094 से लौटते समय शाम करीब 04 – 05 बजे के मध्य कोमाखान नर्रा चौक के पास मोटर सायकल को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर स्वयं अनियंत्रित होकर मोटर सायकल से गिर गया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोंट आने से ईलाज के दौरान डी.के.एस. अस्पताल रायपुर में मृत्यु हो गई. जिसपर पुलिस ने जाँच में पाया कि मृतक खिलावन दीवान द्वारा मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अनियंत्रित कर स्वयं गिर जाने से उसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई. जिसपर पुलिस ने मो.सा. CG04MM4094 का चालक मृतक खिलावन दीवान पर अपराध धारा सदर धारा 304(A) ता.हि. का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें