रेल्वे फाटक के पास से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

रेल्वे फाटक के पास से अवैध शराब जप्त

महासमुंद पुलिस ने 17 जनवरी को रेल्वे फाटक के पास से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु रेल्वे फाटक के पास पहुंचे जहाँ घेराबंदी करते समय आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था. जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर वह अपना राम प्रसाद पटेल पिता नटवर प्रसाद पटेल उम्र 44 वर्ष लोहारडीह थाना जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला में 21 पौवा देशी मदिरा प्लेन की कीमती 1260 रूपये का रखा मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का धारा 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया.


अन्य सम्बंधित खबरें