पिथौरा पुलिस की कार्यवाही में 314 पौवा देशी शराब जप्त. - CG Sandesh

पिथौरा पुलिस की कार्यवाही में 314 पौवा देशी शराब जप्त.

आज पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री जितेंद शुक्ल के मार्गदर्शन में,  अति.पु.अधि. वेदव्रत सिरमौर, अनु. पुलिस अधिकारी पुपलेश कुमार के दिशा निर्देशानुसार, थाना प्रभारी सुश्री कमला पुसाम द्वारा थाना पिथौरा अंतर्गत बागबाहरा रोड में अपना वेल्डिंग वर्कशॉप के पीछे बाड़ी में अवैध शराब रेड कार्यवाही किया गया.

कार्यवाही के दौरान आरोपी प्रहलाद बघेल पिता जग्गुराम बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 18 मंडीपारा बागबाहरा के कब्जे से 7 प्लास्टिक बोरी में 314 पौवा प्लेन देशी शराब कीमती 18840/- रुपये को जब्त कर. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आब. अधि. के तहत कार्यवाही किया है.  

उक्त कार्यवाही में सब इंस्पेक्टर मनोरथ जोशी,प्रधान.आर. कुबेर जायसवाल, चंचल बंसवार, आर. सौरभ बंसवार, दुदेश साहू, दाऊलाल चक्रधारी का उल्लेखनीय योगदान रहा.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें