चैन स्नैचिंग के आरोपी 48 घण्टे के अंदर गिरफ्तार. - CG Sandesh

चैन स्नैचिंग के आरोपी 48 घण्टे के अंदर गिरफ्तार.

थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही आरोपी से लुटे गए चैन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद बरामद

15 जनवरी को महासमुंद थाने में प्रार्थी दुष्यंत पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था गया कि उसकी मॉ कुसुम बेन पटेल उम्र 67 वर्ष अपने घर में काम करने वाली दाई के साथ रेल्वे स्टेशन गुरूद्वारा के पीछे गुजराती सामाज के कार्यक्रम में सामिल होने गई थी जहॉ से लगभग 02:30 बजे वापस घर आते समय महासमुंद स्वाध्याय केन्द्र के पास बरगद झाड के नीचे दो अज्ञात आरोपी जो यामहा एमजेड मोटर सायकिल में आये और उसमे एक लडका हेलमेट लगाया था और एक पीछे बैठा था.  ये दोनों अपने मोटरसायकल से पीड़ित महिला को ओव्हर टेक कर आगे निकले फिर गाडी मोडकर उसके पीछे आकर गले से सोने का चैन चोरी कर रायपुर रोड की ओर भागने लगे.

इसके बाद उपरोक्त आरोपियों द्वारा बीटीआई रोड में रोहणी साहू जो अपने घर के पास पडोसी महिला से बातचीत कर रही थी, उसके के गले से भी सोने की चैन को खीचकर चोरी कर ले गये थे.   जिसपर पुलिस ने मामले को अपराध क्रमांक 38/2020, 39/2020 धारा 379,34 भादवि पंजीबद्ध किया. और श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्ग दर्शन में घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक करने पर संदिग्ध आरोपियों को घटनास्थल पर आते जाते बताये हुलिया के अनुसार दिखाई पडने से तलाश हेतु पुलिस टीम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एन.के. नागवंसी थाना प्रभारी श्री राकेश खुटेश्वर एवं सायबर प्रभारी परेश पाण्डे के साथ मिलकर आरोपियों के धरपकड़ हेतु टीम तैयार कर हुलिया के आरोपियों को पडोसी राज्य उडिसा, खरियार रोड से संबंधित होने की सूचना पर रवाना किया गया. 

एक दिन में हुई दो चैन स्नैचिंग की महिलाओं से हुई घटना के अपराधियों को पकडना पुलिस के लिए एक बहुत बडी चुनौती थी, घटना सीसीटीव्ही फुटेज के मुखबीरो को दिखाने पर हुलिया पहचानते हुए आरोपी सलमान अली धोबीपारा खरियार रोड तथा मोहम्मद अली नुरानी चौक खरियार रोड के रूप में पहचानने पर आरोपियों की तलाश स्थानीय पुलिस की सहयोग से किया गया. 
कोतवाली पुलिस ने खरीयार रोड स्थित ईरानी डेरा मे धेराबंदी कर छापामार की कार्यवाही की जहां आरोपीᅠके खरीयार रोड में ही छिपने एंव रेल से दूसरे प्रांत भागने की तैयारी होने की जानकारी मिलने पर रेल्वे स्टेशन के पास घेराबंदी की गई, जहां आरोपी सलमान अली पिता अहमद हुसैन यामहा एमजेड मोटर सायकल में खरियार रोड रेल्वे स्टेशन के पास मिलने से उसे अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर उसके साथी मोहम्मद अली का तलाश आरोपी सलमान के बताये संबंधित ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। जहाँ से आरोपी मोहम्मद अली मौका देखकर फरार हो गया. 

इसके बाद आरोपी सलमान अली से पुछताछ करने पर बताया कि घटना 15 जनवरी को दोपहर 01:00 बजे वह अपने साथी आरोपी मोहम्मद अली के साथ चोरी, लूट करने के लिए यामहा एमजेड बिना नंबर में महासमुंद आये उसी बीच दोपहर 02:00 बजे दो बुजुर्ग महिला गुरूद्वारा के पीछे से रोड में आये थे जिसमें से एक महिला के गले में सोने की चैन पहने हुए दिख रहा था जिसे लूटने की नियत से उसके आटो में बैठने पर आटो का पीछा कर स्वाध्याय केन्द्र बरगद झाड के नीचे महिला के गले से सोने की चैन को खुद खिचकर अपने साथ मोहम्मद अली के साथ रायपुर रोड की ओर भागे. 

इसके बाद आरोपी वहां से आकर बीटीआई रोड में पहुंचे जहाँ उन्हें एक बुजुर्ग महिला सोने की चैन पहने हुए दिखाई दी. जिसे भी महिला के गले से खीचकर चोरी कर दोनों खरियार रोड आ गये.
आरोपी सलमान द्वारा चैन स्नैचिंग के घटना के बाद दोनों चैन को अपने पास रखना बताया और आरोपी के कब्जे से दो नग सोने की चैन कीमती 70000/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन यामहा एमजेड बिना नंबर को जप्त कर थाना लाया गया. और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 

वहीं मोहम्मद अली की तलाश हेतु पुलिस पार्टी खरियार रोड पुलिस के साथ लगातार दबीश देकर गिरफ्तारी का प्रयास की जा रही है। इस सम्पूर्ण घटनाक्रम आरोपीयों की पहचान से लेकर पकडवाने में सी0सी0टी0वी0 फुटेज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अन्य सम्बंधित खबरें