31 वां यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट कार्य क... - CG Sandesh

31 वां यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले आम नागरिक और स्कूली छात्र सम्मानित

बलौदाबाजार 20 जनवरी 2020/यातायात पुलिस जिला बलौदाबाजार भाटापारा के द्वारा आज 31वां यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रजनीश श्रीवास्तव,सीजीएम श्री के.के सूर्यवंशी,जिला कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू कमल, अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक और जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष पाण्डेय ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यदु उपस्थित रहे।

एस पी श्रीमती नीतू कमल ने सभी अथितियों का स्वागत किया और उन्होंने बच्चों को संदेश दिया किया यातायात सड़क सुरक्षा केवल एक सप्ताह के लिए नही है बल्कि यह अपने जीवन के दैनिक दिनचर्या में लाने वाला नियम तभी इसकी साकर्तरथा सिद्ध होगा। जिला कलेक्टर श्री गोयल ने बच्चों द्वारा बनाये गए विभिन्न मॉडल,पेंटिंग्स से बेहद प्रभावित हुए और बच्चों को इसके लिए बधाई भी दिए।

उन्होंने बच्चों से कहा अगर बच्चे ठान ले तो कोई भी सड़क यातायात नियमों का उल्लंघन नही कर सकता बच्चों की बात हर कोई घर मे मानता है।उन्होंने सभी से कहा की आप जब भी दुपहिया वाहन चलाये उस समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें। हेयर स्टाइल की चिंता ना करो जान है तो जहांन है। आप केवल एक इंसान नही बल्कि आप के साथ पूरा समाज जुड़ा हुआ है इसलिए दुर्घटना में किसी की जान जाती है तो वह नुकसान ना केवल परिवार बल्कि समाज और देश को होता है।


जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रजनीश श्रीवास्तव ने कहा हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए 18 वर्ष से कम बच्चों को गाड़ी का इस्तेमाल बिल्कुल नही करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान की सफलता में जो योगदान बच्चों का है वैसी ही यातायात नियमों के पालन में आप सब की भूमिका होनी चाहिए तभी यह कार्यक्रम सफल होगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल ने बताया की जिले 13 जनवरी से यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत  हेलमेट बाइक रैली कर के किया गया दूसरे दिन शहर के चैक चैराहों में पाम्पलेट का वितरण किया गया एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ड्राइवर और कंडेक्टर का निःशुल्क नेत्र जाँच किया गया।

तीसरे और चैथे दिन स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए निबंध, स्लोगन, वाद विवाद पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के कुल 50 स्कूलों ने भाग लिया था। पाँचवे दिन यातायात नियमो का पालन करने वाले हेलमेट लगाकर दोपहिया गाड़ी चलाने वाले आम नागरिकों का सम्मान किया गया। छठवें एवं सातवें दिन स्कूल कॉलेज बस स्टेण्ड में यातायात नियमों सम्बंधित जानकारी आम लोगों को बताया गया। जिला यातायात पुलिस द्वारा एक यातायात नियम मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम स्थल में एक विशेष आकर्षक सेल्फी पाइंट बनाया गया था जिसमें कलेक्टर श्री गोयल और जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रजनीश श्रीवास्तव ने खुद सेल्फी लिया। समापन कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी हुए छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र मुख्यअतिथि के हाथों प्रदान किया गया। साथ ही विशेष पुरस्कार के तहत सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुँचाने एवं अमूल्य सहयोग, सेवा, समपर्ण करने वाले जिलों के कुछ चुनें हुए लोंगो का सम्मान के रूप में हेलमेट प्रदान किया गया और स्काउट गाइड, एनसीसी के बच्चों का भी  सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, पुलिस विभाग के अधिकारी गण, मीडिया के लोग और आम नागरिक बड़ी सँख्या में उपस्थित रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें