गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह होगा इस साल नगर स्पोर्ट्स स्टेड... - CG Sandesh

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह होगा इस साल नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में, कलेक्टर-एस पी नें स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बलौदाबाजार 21 जनवरी 2020/गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पहली बार संयुक्त जिला कार्यालय के पीछे स्थित स्टेडियम में किया जाएगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू कमल ने सँयुक्त निरीक्षण किया।इस दौरान कलेक्टर गोयल ने सभी सम्बंधित प्रमुख विभागों से तैयारियों का जायजा लिया।साथ ही विभिन्न विभागों के प्रमुखों को पॉइंट्स टू पॉइन्ट दिशा निर्देश देतें हुए निश्चित समय अवधि से पहले कार्य पूरा करने कहा ।

उन्होंने कहा किसी भी आम जनता को यहाँ आने और बैठने में कोई भी समस्या नही होनी चाहिए। सुरक्षा की दृष्टी से वीआईपी प्रवेश और आम आदमी का प्रवेश अलग अलग होगा। सेक्टर बेरिकेटस,पीने का पानी, मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा पुर्व में इस तरह का कार्यक्रम पं.चक्रपाणि स्कूल के मैदान में होता था पहली बार स्थान परिवर्तन किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने भी अपने सभी पुलिस अधिकारियों कों तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। सभी पॉइंट में पुलिस के जवान उपस्थित रहे ऐसा सुनिश्चित करने कहा। ताकि किसी भी परिस्थिति में शहीद परिवार,आम आदमी, जनप्रतिनिधियों एवं वीआईपी को किसी भी तरह परेशानी नही होनी चाहिए। एस पी ने स्वयं पार्किंग स्थल का जायज लेकर यातायात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। गोयल एवं नीतू कमल ने पुलिस के जवान और स्कूली एवं कॉलेज के छात्रों का रिहर्सल मार्चपास्ट का अवलोकन किया।कलेक्टर ने साथ ही सदभावना के तहत एक किक्रेट मैच का आयोजन प्रशासन इलेवन और आम जनता इलेवन टीमों के मध्य किया जायेगा।

इस दौरान अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक,जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर,एसडीएम सुश्री लवीना पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल,तहसीलदार गौतम सिंह, नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल,सीएमओ राजेश्वरी पटेल,पुलिस अधिकारी के कर्मचारी,एवंअन्य विभागों के अधिकारीकर्मचारी गण उपस्थित थे।



अन्य सम्बंधित खबरें