पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर हंसिया से जानलेवा हमला, मामला दर्ज - CG Sandesh

पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर हंसिया से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

ताराचंद ढीढी ने तुमगांव थाना में उसकी बहन सरिता कुर्रे पर उसके पति के द्वारा मिट्टी तेल डालकर व हंसिया से सिर में मारकर जानलेवा हमला करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराया है. ताराचंद ढीढी ने बताया है कि उसकी बहन का विवाह सात-आठ वर्ष पूर्व राज कुर्रे के साथ हुआ था. उसने बताया कि 20 जनवरी को उसका छोटा भाई हरिलाल ढीढी अपनी बहन के घर उसके तबियत खराब होने के कारण देखने गया था. जहाँ उसके पति द्वारा उसको मारपीट किया था.

जिसके बाद उसके भाई ने उसकी तबियत को देखते सरिता को उनके बच्चों सहित अपने घर अमावस ले आया. इसके आने के कुछ देर बाद उसका पति राज कुर्रे भी अमावस आ गया और  रात्री के समय लगभग 06.30 से 07.00 बजे के बीच उसकी बहन सरिता के उपर धारदार हथियार हंसिया से मारकर उसके सिर एवं हांथ में चोंट पहुंचाया एवं उसके उपर मिट्टी तेल डालकर मारने का जानलेवा प्रयास किया जिससे  सरिता के सिर में गंभीर चोंट आयी एवं हांथ के उंगली में कटा है, व उसे  वर्तमान में रायपुर में एडमिट किया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 326. आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें