पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट - CG Sandesh

पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट

महासमुंद ईदगाह भाठा में पुरानी रंजीश की बात को लेकर मारपीट व गाली गलौच का मामला दर्ज कराते हुए मानसी बाई देवार ने पुलिस को बताया है कि 21 जनवरी के शाम 07:00 बजे वह अपने माता पिता एवं बहनों के साथ घर पर थी उसी समय पुरानी रंजीश की बात को लेकर मानु देवार उसे गंदी गंदी गालियां दिया गया, जिसे मना करने पर तुम मना करने वाली कौन होती हो कहकर उसके रिश्तेदार निर्मला देवार,  ममता देवार सभी एक राय होकर गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे. उसी समय मानसी की छोटी बहन डीसी क्यों गाली दे रहे हो कहकर बोलने पर उसे भी तीनों ने एक राय होकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जमीन पर गिरा दिये जिससे उसके दाहिने आंख के पास चोंट लगा है एवं दाहिने पैर में भी चोंट लगा है. जिससे  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें