रोड़ किनारे से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

रोड़ किनारे से अवैध शराब जप्त

खल्लारी पुलिस ने ग्राम कोमा में रोड़ किनारे से अवैध शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया की 21 जनवरी को  मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम कोमा रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है, पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम कोमा रोड किनारे दबीश देकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को एक सफेद रंग के थैला के साथ पकडा. जिसका नाम बसंत सोनी पिता शत्रुघन सोनी उम्र 33 साल कोमा थाना खल्लारी बताया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बसंत के कब्जे से 18 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब कीमत 1440/- रूपये का रखा मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें