मुझसे पैसा मांगते हो कहकर मारपीट व गाली गलौच
खल्लारी
थाना अंतर्गत ग्राम परसदा में मुझसे पैसा मांगते हो कहकर मारपीट व गाली गलौच होने
पर मामला दर्ज किया गया है. संतराम ध्रुव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम परसदा का
रहने वाला है. 21 जनवरी 2020 को वह चुनाव प्रचार के लिये चमन सिन्हा के साथ महासमुंद
गये था. इसके चुनाव प्रचार कर वापस करीबन दोपहर के 3 बजे गांव के चमन के घर के पास
आये तभी उसे गांव के गोपाल सिन्हा पिता
संतोष सिन्हा द्वारा मुझसे पैसा मांगते हो कहकर पुराना वाला मजदुरी पैसा के संबंध
में अचानक उससे मारपीट करने लगा तथा कहा कि मैं तुमको जिन्दा काट कर फेंक दुंगा मेरा चाचा
वार्ड पंच में खडा है उसको भी तुम वोट नहीं दे रहे हो कहकर गंदी गाली देकर हाथ
मुक्का से मारपीट कर प्रार्थी संतराम का गला दबा दिया. जिसपर पुलिस ने आरोपी के
विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.