श्रद्धालुओं के निस्तारी के लिए मानाकोनी एनीकट में जल-भराव शु... - CG Sandesh

श्रद्धालुओं के निस्तारी के लिए मानाकोनी एनीकट में जल-भराव शुरू

बलौदाबाजार, 23 जनवरी 2020/कसडोल विकासखण्ड में जांेक नदी पर निर्मित मानाकोनी एनीकट के कपाट बंद कर जल संग्रहण का काम शुरू हो गया है। अगले एक सप्ताह में एनीकट पानी से लबालब हो जायेगा। इस पानी का इस्तेमाल गिरौदपुरी मेले में आने वाले दर्शनार्थियों के निस्तारी के लिये किया जायेगा। प्रतिवर्ष इस एनीकट के पानी का इस्तेमाल मेलार्थियों के लिये किया जाता रहा है। गौरतलब है कि गिरौदपुरी धाम में गुरूदर्शन मेला इस साल 28 फरवरी से 1 मार्च तक भरेगा। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गुरूदर्शन के लिये पहुंचते हैं। केबिनेट मंत्री गुरू रूद्रकुमार की अध्यक्षता में आयोजित आयोजन समिति की बैठक में आमाकोनी एनीकट का कपाट बंद कर पानी संग्रहित करने का निर्णय लिया गया था। जल संसाधन विभाग के ईई श्री टी.सी वर्मा ने बताया कि एनीकट के जल-भराव कार्य की निगरानी के लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें