बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालो को कान पकड़वा कर दी गई समझा... - CG Sandesh

बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालो को कान पकड़वा कर दी गई समझाइश

महासमुंद एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला के निर्देशानुसार बसना, पिथौरा व सरायपाली के पुलिस थानों के द्वारा वाहनो का चेकिंग अभियान जारी है. आज थाना पिथौरा और बसना के क्षेत्र अंतर्गत बाईपास में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा श्री पुपलेश कुमार एवं थाना प्रभारी सुश्री कमला पुसाम व हमराह स्टाफ इसी प्रकार बसना थाना में शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर भी वाहन चेकिंग किया गया.

इस दौरान दो पहिया वाहन चालको को बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालो कतार बद्ध कान पकड़वा कर खड़े करवा दिया गया था. जिसके बाद पुलिस द्वारा वाहन में सभी जरूरी कागजात रखने के संबंध में समझाइश देकर वाहन चालकों को छोड़ा गया इस दौरान 100 से ज्यादा वाहनो को रोका गया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें