सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण संम्पन्न. - CG Sandesh

सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण संम्पन्न.

बलौदाबाजार 24 जनवरी 2020/ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारियों के अंतिम चरण में  जनपद पंचायत कसडोल  में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण संम्पन्न हुआ। इसमें बिलाईगढ़ और कसडोल विकासखण्ड के  अधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञात है की पहले चरण का मतदान आगामी 28 जनवरी को होना है। इसमें जिला के दो विकासखण्ड कसडोल एवं बिलाईगढ़ समिल्लित है।

प्रशिक्षण में जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा की चुनाव में सबसे अहम भूमिका सेक्टर मजिस्ट्रेटो की होती है। मतदान सामग्री वितरण से लेकर मतगणना के पश्चात समाग्री जमा कराने की अहम जिम्मेदारी आप सब पर होती है। आप सब की सक्रियता और सतत निरीक्षण ही चुनाव प्रकिया को सफल बनाता है। सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारियों भी बीच अच्छा समन्वय होना चाहिए इसलिए आप सभी पूर्व ही एक दूसरे से परिचित हो जाय। कुछ चुनाव मतदान केंद्र मोबाइल एरिया पर स्थित जहां मोबाइल नेटवर्क काम नही करता है वहाँ पर फारेस्ट विभाग के माध्यम से वायरलेस तथा उन क्षेत्र में वन विभाग का अतिरिक्त अमला तैनात रहेंगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिजली बंद ना हो वह सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनपद सीईओ के माध्यम से इमरजेंसी लाइट, पेट्रोमैक्स की अनिवार्य व्यवस्था करने कहा है।


पुलिस अधीक्षक नीतू कमल ने कहा रूट चार्ट के अनुसार ही वाहनों का आना और जाना होगा। सभी मतदान केंद्रों में तथा राज्य द्वारा चिन्हाकित संवेदन शील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात होंगे। मतगणना में आप सभी को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। मतदान केन्द्र में अनावश्यक भीड़ करने नही देना है। साथ ही मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित होगा इस बात का विशेष ध्यान रखें।

अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक ने चुनाव सम्बंधित अपने अनुभव और गाँवो में होने वाली छोटी छोटी समस्याओं के बारे में बताया। जिला मास्टर ट्रेनर श्री तिवारी ने चुनाव की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत से बताया।

इस मौके पर जिला उपनिर्वाचन अधिकारी श्रीमती इंदिरा देवहारी,जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय,अतरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल बिलाईगढ़ एसडीएम के एल सोरी,कसडोल एसडीएम महेश राजपूत,सभी जनपद सीईओ,तहसीलदार,नायब तहसीलदार वन विभाग पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें