मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शहर में रैली, लोकतंत्र की मजब... - CG Sandesh

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शहर में रैली, लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में हर आदमी की भागीदारी जरूरी

बलौदाबाजार, 24 जनवरी 2020/राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व शहर में आज मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वावधान में जिले के नोडल कॉलेज शासकीय दाऊ कल्याण सिंह कॉलेज परिसर से शहर भ्रमण के लिए रैली रवाना हुई। डी.के. कॉलेज के प्राचार्य डॉ..ए.के.उपाध्याय ने रैली को हरी झण्डी दिखाई। छात्र-छात्राओं की रैली महाविद्यालय परिसर से प्रांरभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए जनपद कार्यायल से होते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय में समाप्त हुई। रैली में कॉलेज की छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। रैली में बच्चों ने मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश युक्त तख्ती लिये लोगों से निर्वाचन प्रक्रिया में व्यापक हिस्सेदारी का संदेश दिया। मतदाता दिवस का प्रमुख थीम इस बार मैं भी हूं भावी मतदाता था।

जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने समापन समारोह को सम्बोधित किया। उन्हेांने कहा कि हमारी संविधान ने 18 वर्ष के उम्र तक के हर युवा को मतदान का अधिकार दिया है। इसका पूरा इस्तेमाल लोकतंत्र को मजबूत करने में करना चाहिये। एसपी सुश्री नीतु कमल ने कहा कि मतदान के दिन सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होती है। इसलिए निष्पक्ष होकर स्वतंत्र मतदान करना चाहिये। अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक, जिला पंचायत के सीईओ श्री आशुतोष पाण्डेय, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती इंदिरा देवहारी, प्राचार्य डॉ. .ए.के.उपाध्याय, अवकाश प्राप्त प्रोफेसर श्री एस.एम.पाध्ये ,नोडल अधिकारी स्वीप डॉ..सी.के.चंद्रवंशी, डॉ..व्ही.के.गोविन्दानी, डॉ..आर.के. मिश्रा, डॉ..पी.झा, प्रो.पी.के.शर्मा, डॉ..राजू महोबिया, श्री पी.एस.चैहान, श्री बी.राय डॉ.आरती ध्रुव बोरकर, डॉ..आर.आर.दास, श्रीमती एस.गिलहरे, श्रीमती मेघा जायसवाल, श्रीमती पूर्णिमा कोसले, श्रीमती नवेदिता गजेन्द्र, श्री प्रदीप साहू, श्री संतोष घृतलहरे, श्री महेन्द्र सिवारे, नबी खान, श्री संदीप पाण्डेय, श्री शीतल पटेल, श्री फूलचंद साहू, श्रीमती हेमलता, श्रीमती प्रभा पैकरा, श्री सम्पत लाल साहू एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि व्याख्याता उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें