प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर नहीं है कहने पर हुई मारपीट, मामला दर्ज
महासमुंद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा में डॉक्टर अभी नहीं है शाम को आना कहने पर डण्डा लेकर मारपीट व गाली गलौच किये जाने पर मामला दर्ज कराया गया है. सोमेन्द्र सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा, महासमुंद में क्लर्क के पद पर पदस्थ है. जहाँ 23 जनवरी को दोपहर समय जब वह अकेला अस्पताल में था तब करीब दोपहार 3:30 बजे अटल आवास नयापारा महासमुंद निवासी सन्नी दास मानिकपुरी अपने बच्चे के ईलाज के लिये अस्पताल आया और उसे बच्चे का ईलाज करने बोला.
जिसे पर उसने कहा कि मैं डाक्टर नहीं हूं, डाक्टर नया ओपीडी टाईम शाम को 05:00 बजे आयेंगे तब लेकर आना या अभी जिला अस्पताल लेकर चले जाओ. जिसे कहने पर सन्नी दास मानिकपुरी ने शिकायतकर्ता सोमेन्द्र सिंह ठाकुर से गाली देते हए कहा कि तुझे मैं आकर देखता हूं और धमकी देते हुए अस्पताल से चला गया.
इसके करीब दस मिनट बाद वह अपने हाथ में एक डण्डा लेकर वापस अस्पताल आया और शिकायतकर्ता को गंदी गंदी अभद्र गाली देने लगा और अस्पताल को ताला बंद करो कहते हुए शिकायतकर्ता के मना करने पर जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हाथ थप्पड से मारपीट किया और वहां से चला गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.