नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया फहराएंगे तिरंगा, स्... - CG Sandesh

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया फहराएंगे तिरंगा, स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय समारोह

बलौदाबाजार, 24 जनवरी 2020/गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के समीप स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस बार मुख्य समारोह आयोजित होगा। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तिरंगा फहराकर परेडी की सलामी लेंगे। समारोह स्थल पर परेड, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि का अंतिम रिहर्सल आज संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं एसपी नीतु कमल ने अंतिम रिहर्सल का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने उन तमाम कार्यक्रम को देखा जो कि गणतंत्र दिवस की गरिमा के अनुरूप 26 जनवरी को आयोजित किया जाना है।

मुख्य समारोह स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सवेरे 9 बजे से 11 बजे तक लगभग दो घण्टे का होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 8.59 बजे मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. डहरिया का आगमन होगा। सवेरे 9.02 बजे राष्ट्रगान, 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.15 बजे हर्ष फायर, 9.20 बजे मार्च पास्ट, 9.35 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 9.50 बजे शहीद परिवारों से मुलाकात एवं सम्मान, 9.55 बजे सामूहिक पीटी प्रदर्शन, 10.05 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.35 बजे झांकी प्रदर्शन और 10.50 बजे पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद अपरान्ह तीन बजे स्टेडियम में ही कलेक्टर इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच सद्भावना मैच का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री गोयल ने मुख्य स्थल की प्रस्तावित व्यवस्था का जायजा लिया और गणतंत्र दिवस की गरिमा के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें