जिला न्यायालय परिसर में केन्टीन का शुभारंभ - CG Sandesh

जिला न्यायालय परिसर में केन्टीन का शुभारंभ

बलौदाबाजार, 25 जनवरी 2020/ जिला न्यायालय परिसर में आज से केन्टीन सुविधा शुरू हो गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रजनीश श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं एसपी नीतुकमल ने संयुक्त रूप से आज सवेरे इसका शुभारंभ किया। न्यायालयीन कामों से कोर्ट आने वाले पक्षकारों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों सहित आम जनता भी केन्टीन सुविधा का लाभ ले सकती है। उन्हें अब चाय-पानी एवं नाश्ते के लिए परिसर से दूर जाना नहीं पड़ेगा। केन्टीन का संचालन न्यायालयीन कर्मचारी संघ द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री प्रफुल्ल सोनवानी, द्वितीयअतिरिक्त जिला न्यायाधीश एस एस कश्यप ,तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उषा गेंदले , सीजेएम के के सूर्यवंशी, जेमफसी अंकिता गुप्ता और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शाकिर खान, पक्षकार तथा न्यायालीन कर्मचारी उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें