शपथ लेकर मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
बलौदाबाजार 25 जनवरी 2020/ आज जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये सभी कर्मचारियों ने शपथ लेकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसी के तहत संयुक्त जिला कार्यालय में भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने शपथ लिया। जिला कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के द्वारा शपथ दिलाया गया। श्री गोयल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में सभी को बताया।
उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र काफी गौरवशाली रहा है उसमें मतदाता की अहम भूमिका होती है। एक लोकतांत्रिक देश के निमार्ण में वहां की जनता के द्वारा मतों का प्रयोग ही देश के विकास की रूपरेखा तय करती है। हम ना केवल खुद बल्कि हमारे परिवार के सदस्यों,आसपास के समाज के लोगों को भी शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। एक सभ्य नागरिक के नाते आने वाले पंचायत चुनाव में हम सब अपने कर्तव्यों का पालन करतें हुए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक ने कहा पंचायत चुनावों में जागव वोटर के तहत लोगों को जागरूक करने आप सभी अपना योगदान अवश्य देवे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मती नीतू कमल,अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती इंदिरा देवहारी,जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे,जिला कार्यालय के सभी कर्मचारी तथा अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है राष्ट्रीय चुनाव आयोग के द्वारा देश भर में प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने मतों का प्रयोग करें इसके लिए एक शपथ दिलाया जाता है।