जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का रंगारंग समापन... - CG Sandesh

जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का रंगारंग समापन, नये वोटरो को इपिक कार्ड देकर किया सम्मानित.

बलौदाबाजार 25 जनवरी 2020/शास. दाऊ कल्याण महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सत्र न्यायाधीश रजनीश श्रीवास्तव जी ,विशिष्ट अतिथि के जिलाधीश श्री कार्तिकेया गोयल,सीजीएम कृष्ण कुमार सूर्यवंशी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने सभी छात्रों से कहा की एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान आश्यक है। मतदान से ही देश का भविष्य का निर्धारण होता है। अतः आप सब को जब भी मतदान करने के अवसर विभिन्न चुनावों में मिलेगा तब तब आप अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। यह कभी ना सोचे की मेरा एक वोट से क्या होगा। आप का एक एक वोट ही देश का भविष्य तय करता है।

कलेक्टर श्री गोयल ने नये मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम एक लोकतांत्रिक देश मे पैदा हुए है। विश्व मे कई ऐसे देश है जहां लोगों का मतदान करने का अधिकार ही नही है। भारत एक सफल लोकतांत्रिक देश है अतः आप सभी अपने अपने मतदान का प्रयोग कर देश के जागरूक मतदाता के रूप में अपना परिचय दे। आगामी पंचायत चुनाव में भी आप सभी मतदान अवश्य करें साथ ही अपने परिवार वालों को भी प्रेरित करें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री आशुतोष पाण्डेय, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम.सुश्री लविना पाण्डेय, तहसीलदार श्री गौतम सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रंम प्राचार्य डाॅ.ए.के.उपाध्याय के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों की सहभागिता रही है। महाविद्यालय में विभिन्न विधाओं पर अंतर्महाविद्यालयीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के पुरस्कार मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया।प्रतियोगिता का परिणाम विधा अनुसार इस प्रकार रहा है। नुक्कड़ नाटक मे प्रथम स्थान शासकीय जीएनए महाविद्यालय भाटापारा ने प्राप्त किया तथा शासकीय महाविद्यालय वटगन द्वितीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में डी.के. महाविद्यालय के छात्र अक्षय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर ओम कुमार घृतलहरे शासकीय महाविद्यालय कसडोल रहे। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तिलेश्वर खुंटे शासकीय महाविद्यालय बिलाईगढ़ एवं फलीत लाल साहू शास.डी.के.महाविद्यालय बलौदाबाजार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भानुप्रताप सेन शासकीय जीएनए महाविद्यालय, भाटापारा तथा द्वितीय स्थान शासकीय महाविद्यालय लवन के छात्र हेमंत कुमार पटेल ने हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.राधा आडिल, शासकीय महाविद्यालय सिमगा तथा द्वितीय स्थान पर मनीष जायसवाल शासकीय महाविद्यालय कसडोल ने प्राप्त किया। नारालेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समीक्षा नामदेव शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, बलौदाबाजार तथा द्वितीय स्थान कुनाल सेन शासकीय महाविद्यालय वटगन ने प्राप्त किया। महाविद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता जो मतदान प्रक्रिया पर आधारित था कृषि विभाग के निर्देशक श्री मोनेश साहू के निर्देशन में सम्पन्न हुआ इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय महाविद्यालय लवन ने हासिल किया जबकि द्वितीय स्थान पर शास.डी.के.महाविद्यालय बलौदाबाजार रहा।मतदान प्रक्रिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 04 बी.एल.ओ. को पुरस्कृत किया गया। जिसमे बिलाईगढ़ विधानसभा के लिए श्री सत्यवान रात्रे, ग्राम रोजगार सहायक, विधानसभा कसडोल के लिए श्री गंगाराम साहू, ग्राम रोजगार सहायक, बलौदाबाजार विधानसभा के लिए श्री पंकज सोनी, सहायक शिक्षक पंचायत एवं भाटापारा विधानसभा के लिए श्री गिरवर ध्रुव रोजगार सहायक तथा प्राध्यापक नोडल आफिसर के रूप में डाॅ.सी.के.चंद्रवंशी, सहा.प्राध्यापक शास.डी.के.महाविद्यालय, बलौदाबाजार को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र देव मिर्झा, सहा.प्राध्यापक ने किया तथा कार्यक्रम में समस्त अतिथियों के प्रति, विभिन्न महाविद्यालय से आये प्राध्यापकों के प्रति, प्रतिभागी छात्र-छात्राआंे के प्रति, स्थानीय पत्रकारों के प्रति तथा उपस्थित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रदर्शन एवं धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.ए.के.उपाध्याय के द्वारा किया गया। उपुर्यक्त समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राध्यापकों डाॅ.पी.झा, डाॅ.आर.आर.दास, डाॅ.राजू महोबिया, श्री पीएस चैहान, श्री पी.के.शर्मा, डाॅ. आर.के. मिश्रा, डाॅ.व्ही.के.गोविन्दानी, डाॅ.आरती ध्रुव बोरकर, श्रीमती सुशीला गिलहरे, श्रीमती नीरजा नामदेव, श्री बी.राय, श्री एस.एल.नेगी,श्रीमती पूर्णिमा कोसले,श्रीमती नवेदिता गजेन्द्र की सक्रिय सहभागिता रही है। कार्यक्रम से संबंधित समस्त लेखन कार्य श्री फूलचंद साहू, चैनदास घृतलहरे,शीतल पटेल, जी.आर.साहू ने किया। कार्यक्रम के लिए मंच एवं बैठक व्यवस्था में श्री संपत साहू,श्रीमती प्रभा पैकरा, श्री ज्ञानचंद ध्रुव, श्री लीलाधर, श्री नरेश ध्रुव, श्री नीलू साहू,जगत साहू की प्रसंशनीय भूमिका रही है। जिला निर्वाचन कार्यलय के श्री प्रदीप तिवारी, श्री ओंकार वर्मा, श्री रविशंकर प्रजापति की सहयोगात्मक भूमिका सराहनीय रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें