36 पौवा अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

36 पौवा अवैध शराब जप्त

महासमुंद पुलिस ने 24 जनवरी  को मुखबीर की सुचना पर अवैध शराब के खिलाफ तीन मामलों में कार्यवाही किया जिसमे कांग्रेस चौक में कन्हैय्या चतुर्वेदी पिता आजूराम चतुर्वेदी उम्र 19 वर्ष से आरोपी द्वारा अपने झोला से 12 पौवा गोल्डन गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब निकाल कर पेश करने पर उसे जप्त किया गया.

इसी तरह बेमचा की ओर से दो मोटर सायकल क्रमांक CG04LP9438 के डिक्की को चेक करने पर आरोपी कमलेश मनहरे के पास डिक्की में एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर 12 पौवा शराब रखा पाया गया एवं एक मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG04LP9438 कीमती 25000/- रूपये को कब्जा पुलिस लिया गया.

इसी तरह मोटर सायकल क्रमांक CG04LQ6384 के डिक्की को चेक करने पर डिक्की में एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर आरोपी नितेश ढीढी के पास 12 पौवा गोल्डन गोवा शराब जिसे एवं मोटर सायकल क्रमांक  CG 04 LQ 6384 कीमती 25000/- रूपये को सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया. मामले में तीनो आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें