ठेला में लोगो को शराब पीने के लिए मुहैया कराते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया
पटेवा
पुलिस ने गोंगल मोड़ के पास ठेला में लोगो को शराब पीने के लिए मुहैया कराते हुए एक
व्यक्ति को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि
कमल किशोर निषाद सरेकेल जाने के मार्ग पर स्थित गोंगल मोड़ के पास अपने ठेला में
लोगो को शराब पीने के लिये पानी पाउच एवं डिस्पोजल गिलास मुहैया करा रहा है, जिसपर
पुलिस मौके पर घेराबंदी कर रेड किया. जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये
एवं आरोपी कमल किशोर निषाद लोगो को पानी पाउच एवं डिस्पोजल गिलास मुहैया कराते
पकडा गया. जहा पर 02 खाली डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग गोवा व्हीस्की का खाली पौवा जप्त कर
आरोपी का कृत्य धारा 36(च) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया
गया.
अन्य सम्बंधित खबरें