कार को ठोकर मारकर अज्ञात वाहन फरार
तुमगांव
थाना अंतर्गत ग्राम कांपा के पास अज्ञात वाहन द्वारा कार को ठोकर मारकर फरार होने
का मामला दर्ज कराया गया है. चंद्रभान अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह अर्टिका
कार क्रमांक CG 04 KV 6022 से स्कूल बच्चो के कार्यक्रम काम से
सारंगढ गया था. जहाँ से वापसी के दौरान कांपा NH 53 रोड चौराहा के पास शाम करीबन 06.30 बजे ग्राम कांपा की ओर से एक अज्ञात
वाहन का चालक अपनी वाहन को बायें साईड से तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसकी
अर्टिका कार को बगल से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर
डिवाइडर क्रास कर उस पार वाली रोड में चली गई. और कार क्षतिग्रस्त हो गयी. मामले
में पुलिस ने अज्ञात चालक के विरूद्ध
अपराध धारा 279
आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें