पैदल चल रहे व्यक्ति को ठोकर मारने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

पैदल चल रहे व्यक्ति को ठोकर मारने पर मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत फारेस्ट नाका सिरपुर के पास मोटरसायकल चालक द्वारा पैदल चल रहे व्यक्ति को ठोकर मारने पर मामला दर्ज कराया गया है. चैनसिंग ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी को वह अपने ससुर सुनहर गोंड पिता जैतुराम गोंड के साथ काम से सिरपुर पैदल-पैदल जा रहे थे और शाम 06.30 बजे पुराना फारेस्ट नाका सिरपुर के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल सोल्ड TVS 100  का चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसका ससुर सुनहर गोंड वही पक्की सडक पर गिर गया. और कान नाक में चोंट आने से खून निकलने लगा. जिसके बाद उसे 112 वाहन से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव लाया गया मोटर सायकल के चालक का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम रामजी निषाद पिता तिहारू निषाद उम्र 50 साल निवासी जूनवानी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार का रहने वाला बताया. जिसपर पुलिस ने अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें