हाथ पैर को बांध कर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट को दिया अंजाम। - CG Sandesh

हाथ पैर को बांध कर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट को दिया अंजाम।

बलौदाबाजार:-  चौकी करही बाजार के ग्राम सोनडीह निवासी गुलेश पाल पिता मोहन पाल 26 जनवरी के दोपहर बम्हनी चक संभु बांधा के उपर ग्राम सोनाडीह में जानवर चरा रहा था कि अज्ञात तीन व्यक्ति मशरूका 11 नग भेड़, 15 नग भेड़ी कुल 26 नग जानवर चोरी कर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी 26 जनवरी को 111 नग भेड़,  बकरी सभी जानवर को चराने के लिए गांव के खार की ओर गया था तब गांव के बम्हनी चक के पास चराते समय करीब दोपहर 3.30 बजे के आसपास 03 नकाब पोश पहन कर भेड़ बकरी खिलाओ कहकर बोले व उसमे से एक आदमी गुलेश के हाथ में रखे डंडा लूटकर मारने का प्रयास किया । जिससे बचने को हटा तो दो अन्य लोग हाथ बांह को पकड़कर जमीन पर लेटा गिरा दिया,  व दोनो पैर जांघ को मारने लगा, इसके बाद तीसरा व्यक्ति अपने जेब से सफेद रूमाल निकालकर प्रार्थी के नाक चेहरे को ढक दिया, जिससे प्रार्थी कुछ देर बाद बेहोश हो गया ।

इसके बाद करीब रात्रि 9 बजे के आसपास गांव के लोग आये और हाथ पैर पर रस्सी बंधे को छुड़ाकर ईलाज कराने जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले गए। जब पीड़ित ईलाज कराकर घर वापस आया तो उसके भाई योगेश पाल ने बताया कि 26 नग भेड़/भेड़ी नही तो करही चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्ट पर नकाब पोश अज्ञात ब्यक्ति पर धारा 323, 379, 34 कायम किया गया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें