एक्टीवा को ठोकर मारकर कार चालक फरार, मामला दर्ज - CG Sandesh

एक्टीवा को ठोकर मारकर कार चालक फरार, मामला दर्ज

महासमुंद थाना अंतर्गत खट्टी मोड़ के पास 25 जनवरी को एक्टीवा मोटर सायकल को ठोकर मारकर कार का चालक के फरार होने पर मामला दर्ज करया गया है. वेद प्रकाश सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को वह अपने माँ को ग्राम खट्टी के सीएचसी हास्पीटल से एक्टीवा में बैठाकर अपने घर ग्राम मचेवा आ रहे था इस दौरान दोपहर लगभग 02.30 बजे जैसे ही NH 353 रोड खट्टी मोड़ के पास पहुंचे था कि उसी दौरान बागबाहरा तरफ से चाकलेट कलर की मारूती रिड्स कार का चालक अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पीछे से एक्टीवा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह और उसकी माँ एक्टीवा सहित गिर गये. और एक्टिवा के क्षतिग्रस्त होने के साथ उन्हें चोट आई.  घटना के बाद उन्हें शासकीय जिला अस्पताल महासमुंद लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को रायपुर रिफर कर कर दिया गया है. मामले पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें