प्रथम चरण  मतदान पूर्ण, मानदेय के लिए भटक रहे कर्मचारी. - CG Sandesh

प्रथम चरण मतदान पूर्ण, मानदेय के लिए भटक रहे कर्मचारी.

कसडोल:-चुनाव प्रकिया के दौरान किसी भी प्रकार की कर्मचारियों से हुई थोड़ी सी चूक पर भी निर्वाचन आयोग द्वारा त्वरित निलबंन की कार्यवाही की जाती है। ठीक मतदान कर्मियों द्वारा पूर्ण रूप से निष्ठापूर्वक अपने कर्तब्य का निर्वहन करते हुए, प्रथम चरण 28 जनवरी मतदान पूर्ण कराया गया।

इस बार मतदान अधिकारी क्रमांक 4 में अधिक संख्या में महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपने दल के साथ सफलता पूर्वक अपने कार्यो का निष्पादन किये। पीठासीन मतदान अधिकारी 1,2,3 का मानदेय भुगतान सेक्टर प्रभारियों द्वारा, तुरंत कर दिया गया । और मतदान अधिकारी क्रमांक 4 को मानदेय भुगतान क्यो नही किया गया। कई जगहों से प्राप्त सूचना के अनुसार इस तरह से भेदभाव समझ से परे है । निर्वाचन आयोग द्वारा इस तरह से भेदभाव करना क्या न्यायोचित है?



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें