ग्राहको को शराब पिलाने की व्यवस्था करने पर पुलिस ने की कार्य... - CG Sandesh

ग्राहको को शराब पिलाने की व्यवस्था करने पर पुलिस ने की कार्यवाही

सरायपाली  थाना अंतर्गत ग्राम गिरसा में झोपड़ीनुमा होटल में ग्राहको को शराब पिलाने की व्यवस्था करने पर पुलिस ने कार्यवाही किया है. पुलिस ने बतया कि 28 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम गिरसा रोड किनारे एक झोपडीनुमा होटल में एक व्यक्ति द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों को शराब पिलाने की सुविधा देकर ग्राहको को शराब पिला रहा है.

मुखबीर की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रोड किनारे झोपडीनुमा होटल में कार्यवाही किया गया जहाँ से शराब पीते बैठे लोग पुलिस को देखकर भाग गये तथा गिरसा निवासी मेघनाथ निषाद पिता रामकृष्ण निषाद उम्र 30 वर्ष द्वारा अपने होटल में अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिये ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा प्रदान करते मिला.

पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से 02 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की शराब कीमती 120 रूपय एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 36 (च) आबकारी एक्ट पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें