गरियाबंद जिला के क्षेत्र क्रमांक 9 में स्मृति नीरज ठाकुर की रिकॉर्ड मतों से विजय.
श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर क्षेत्र क्रमांक 9 में बृहद मतों से विजय हुए. इसके पहले ही हजारों समर्थक मतगणना चालू होते ही बढ़ते हुए मत को देख कर के उनके निवास स्थान पहुंच गए थे. कांग्रेस द्वारा चयनित प्रत्याशी श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ने 18 हजार मतों से विजय होकर रिकॉर्ड बनाया.
क्षेत्र में जितने भी समर्थक हैं उन्होंने चर्चा में कहा कि स्मृति नीरज ठाकुर जैसे उम्मीदवार प्रत्याशी कोई नहीं है. बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले कई गांव में भारी मतों मिलने से स्पष्ट पता चलता है कि स्मृति नीरज ठाकुर के प्रति विश्वास जनता के दिलों में है. जिसके चलते लगभग 18000 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज हुआ.
बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर की कुछ विरोधियों ने बहुत नीति अपनाया लेकिन असफल रहे. अब इतने मतों से जीतने वाली स्मृति नीरज ठाकुर जी को अध्यक्ष पद मिलने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है.
भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी में शामिल विभा अवस्थी चुनाव मैदान में जिला सदस्य के लिए उम्मीदवार थी पर जनता ने उन्हें नकार दिया और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उरमाल निवासी निर्दलीय प्रत्याशी थी उनको भी हार का सामना करना पड़ा. स्मृति ठाकुर ने दिखाया जनता को कैसे जीत आता है. राजनीतिक जानकारों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक मतों से विजय पाने वाली स्मृति ठाकुर रहेंगी जिला सदस्य सीट में.