ट्रक की ठोकर से चांदन निवासी बालाराम की मौत.  - CG Sandesh

ट्रक की ठोकर से चांदन निवासी बालाराम की मौत.

कसडोल :- ग्राम सलिहाभाठा मेन रोड तालाब के पास, 29 जनवरी को करीब 05:20 बजे  ट्रक क्रमांक CG04-MY-8395 का चालक हौशिला प्रसाद शुक्ला उत्तर प्रदेश,  ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर तेजरफ्तार में बालाराम पारेश्वर को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार मृतक बालाराम अपने भाभी बच्चे को छोड़ने बलौदा बाजार मोटर सायकल क्रमांक CG06-GQ-5215 साईन होण्डा से गया था, और ग्राम सलिहाभाठा के पास बालाराम पारेश्वर का एक्सीडेंट हो गया. जिससे उसके शरीर, मस्तक,  कमर में काफी चोंटे लगा व खून निकलने लगा.

गांव वाले बताये बांया तरफ से ट्रक क्रमांक CG04-MY-8395 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मो.सा. को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेंट से बालाराम का मृत्यु हुआ है, जिसके बाद  गांव वाले ट्रक क्रमांक CG04-MY-8395 को रोककर रखे. मामले में कसडोल थाना में रिपोर्ट दर्ज कर अपराध कायम किया गया है.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें