महिला के पास से 07 लीटर महुआ शराब जप्त.
बागबाहरा पुलिस ने वार्ड नं0 07 कर्रापारा में एक महिला के पास 07 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को कर्रापारा की एक महिला समुह के द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गई कि एक महिला को शराब सहित पकड़ा गया है. जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर वह अपना नाम सुमित्रा निषाद बताया गया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक 05 लीटर वाली सिलवर रंग की जरकीन में 5 लीटर महुआ शराब एवं एक 02 लीटर वाली कोको कोला प्लास्टिक के बाटल में 02 लीटर महुआ शराब कुल 07 लीटर महुआ शराब कीमत 700 रूपये को जप्त कर आरोपीयां का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें