बस स्टैण्ड झलप के पास से 19 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त - CG Sandesh

बस स्टैण्ड झलप के पास से 19 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

पटेवा पुलिस ने बस स्टैण्ड झलप के पास 19 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को ग्राम भ्रमण पर मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति झलप बस स्टैण्ड के पास अवैध शराब रख कर बस का इंतजार कर रहा है.

मुखबीर की सूचना पर पुलिस झलप बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर वह अपना नाम रत्नाकर साहू पिता दयामणी साहू उम्र 44 साल साई नगर जोरा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर का रहने वाला बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक थैला को चेक करने पर थैला में 19 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब कीमती लगभग 1520 रूपये का रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें