एडवांश में पैसा लेकर काम करने नहीं आ रहे हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

एडवांश में पैसा लेकर काम करने नहीं आ रहे हो कहकर मारपीट

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खट्टी में एडवांश में पैसा लेकर काम करने नहीं आ रहे हो कहकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज करया गया है. शिकायतकर्ता ईश्वर निषाद ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में ग्राम खट्टी सोसायटी धान मंडी में हेमाली का काम कर रहा है, जहाँ से उसने माह दिसम्बर में हेमाली काम करते समय 1000/- रूपये एडवांश लिया था.

इसके बाद वह करीबन 15 दिन से तबियत खराब होने से काम पर नही गया. इसके बाद 30 जनवरी को जब वह घर से सोसायटी धान मंडी गया वहां उत्तम उर्फ झगरू सतनामी ने उसे कहा कि एडवांश रूपया भी ले लिया है और हेमाली काम पर क्यो नही आ रहा है, जिसपर उसने  तबियत ठीक नही था इसलिये काम पर नही आ रहा था बोला तो उत्तम उर्फ झगरू सतनामी द्वारा शिकायतकर्ता के साथ वाद विवाद कर गंदी गंदी गाली गलौच कर गला पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा मंडी के बाहर निकल तुझे देख लूंगा कहकर जान से मारने का धमकी दिया. मारपीट करने से शिकायतकर्ता सिर मे बाये तरफ एवं बाये गाल में चोट लगा है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें