त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 जिला पंचायत के निर्वाच... - CG Sandesh

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को कलेक्टर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया.

बलौदाबाजार 31 जनवरी 2020/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में प्रथम चरण में कसडोल और बिलाईगढ़ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हेतु सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा आज की गयी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आज नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक16 शेख अलीमुद्दीन, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 सनत्कुमारी बरिहा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 18 गोरेलाल साहू,निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 भूपेन्द्र कुमार साहू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20सरिता भारती,निर्वाचन क्षेत्र क्र.-21कविता लहरे, लालनिर्वाचन क्षेत्र क्र.-22 ईश्वर सिंग सिदार को निर्वाचन प्रमाण पत्र कलेक्टर कार्तिकेया गोयल द्वारा प्रदान किया गया।

निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 का अभ्यर्थी अनुपस्थित था जिस कारण उनका निर्वाचन प्रमाण पत्र सुरक्षित रखा गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक, जिला प्रशासन सीईओ आशुतोष पाण्डेय,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती इन्दिरा देवहारी, डिप्टी कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी तथा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें