चश्मा छीनने से मना करने पर मारपीट. - CG Sandesh

चश्मा छीनने से मना करने पर मारपीट.

महासमुंद के वर्धमान नगर में चश्मा छीनने के बाद मना करने पर मारपीट व गाली गलौच करने पर मामला दर्ज कराया गया है. भूपेन्द्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह सिंचाई विभाग में स्थल सहायक के पद पर कार्य करता है, व 31 जनवरी को दोपहर करीब 03:30 बजे अपने भाई विरेन्द्र कुमार साहू,  अभिषेक सिंह और गोपाल भोई के साथ अपने-अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलाने के लिये बेमचा पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे और उसी समय सुभाष नगर महासमुंद का अंसार अली अपनी मोटर सायकल से शिकायतकर्ता के  बगल में आकर उसके पहने चश्मे को निकालकर खुद पहन लिया जिसे शिकायतकर्ता द्वारा रोककर मना करने से उसे गंदी-गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया व मारपीट कर उसके चश्मा को तोड दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294 व 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें