ग्राम देवरी में 4 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

ग्राम देवरी में 4 लीटर महुआ शराब जप्त

कोमाखान पुलिस ने ग्राम देवरी में 4 लीटर महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक ब्यक्ति ग्राम देवरी से खुर्सीपार जाने वाले कच्ची रास्ता से एक थैला में अवैध शराब को पैदल लेकर ग्राम देवरी की ओर आ रहा है. जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर एक ब्यक्ति अपने हाथ में एक थैला लेकर पैदल आ रहा था जिसे रोककर पूछताछ करने पर वह अपना नाम जागेश्वर साहू पिता हृदय लाल साहू उम्र 42 वर्ष ग्राम देवरी थाना कोमाखान जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. जिसके पास से पुलिस ने एक कपड़े के थैला के अंदर 20 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य से निर्मित महुआ शराब कुल 4 लीटर कीमत 1000 रूपये मिलने पर अवैध शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें