चुनाव कार्य में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित - CG Sandesh

चुनाव कार्य में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

बलौदाबाजार, 1 फरवरी 2020/पंचायत चुनाव में सौंपे गये दायित्व के निर्वहन में लापरवाही के चलते बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के दो सचिव- श्री किशन यादव ग्राम पंचायत कोदवा और रामेश्वर प्रसाद साहू ग्राम पंचायत रायकोना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज निलंबन आदेश जारी करते हुए उनका मुख्यालय बिलाईगढ़ जनपद कार्यालय निर्धारित किया है।

गौरतलब है कि प्रथम चरण के चुनाव के अंतर्गत पंचायत सचिव श्री किशन यादव की ड्यूटी वाहन प्रभारी के तौर पर रूट क्रमांक 45 पर लगाई गई थी। वह ड्यूटी से गायब था। दूरभाष से निर्देशित करने पर भी उसने ड्यूटी पर जाने से साफ मना कर दिया। रिटर्निंग अफसर द्वारा जारी शो काॅज नोटिस का भी उन्होंने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इसलिए श्री किशन यादव को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत रायकोना का सचिव श्री रामेश्वर प्रसाद साहू मतदान दिवस को अपने गृह ग्राम मोहतरा न में चुनाव प्रचार करते पाया गया। उसने पंचायत मतदाता सूची के निर्माण के दौरान भी अनेकों बार त्रुटियां की। इसलिए दोनों पंचायत सचिवों को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 के भाग 2 नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें