कलेक्टर-एस पी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूवर्क... - CG Sandesh

कलेक्टर-एस पी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूवर्क मतदान की अपील

बलौदाबाजार 1 फरवरी 2020/जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और जिला पुलिस अधीक्षक नीतू कमल नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला। इस दौरान उन्होने ने सभी ग्रामवासियों से शान्तिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च पूर्व निर्धारित मार्ग में बलौदाबाजार, पलारी,लवन, क्षेत्रों के सवेंदनशील गाँवो का भ्रमण किया। जिसमें सकरी,अमेरा, केशला, दतान, साराडीह, छेरकाडीह, जारा,मुड़पार,संडी बंगला, पनगांव, लटुवा, लाहोद, आदि अनेक गाँवो शामिल है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण में 3 फरवरी को बलौदाबाजार, सिमगा, और भाटापारा विकासखण्डों के गाँवो में चुनाव होना है। जिले में चुनाव शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर उपद्रवियों को चेताया जा रहा है। ताकि मतदान के दिन कोई गड़बड़ी ना फैलाए। फ्लैग मार्च के दौरान अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल बलौदाबाजार एसडीएम लवीना पाण्डेय,एसडीओपी राजेश जोशी, सम्बंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी,पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहें।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें