मुनगासेर बाजार चौक के पास 16 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त. - CG Sandesh

मुनगासेर बाजार चौक के पास 16 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त.

बागबाहरा पुलिस ने मुनगासेर बाजार चौक के पास 02 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 01 फरवरी को मुखबीर की सुचना पर एक व्यक्ति को मुनगासेर बाजार चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु शराब रखे हुए पकड़ा गया.  जिसका नाम  राधेश्याम बंजारा पिता श्रीराम बंजारा उम्र 54 साल, निवासी मुनगासेर बाजार पारा का बताया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग झोला में रखे 16 पौवा जम्मू स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल 02 लीटर कीमत 1280 रूपये का रखा मिला जिसे जप्त कर  आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें