परिवारिक रंजीश की बात को लेकर शादी का कार्ड देने गई महिला से... - CG Sandesh

परिवारिक रंजीश की बात को लेकर शादी का कार्ड देने गई महिला से उसकी बेटी व दामाद ने मिलकर की मारपीट.

महासमुंद इमली भाठा में पुरानी परिवारिक रंजीश की बात को लेकर शादी का कार्ड देने गई महिला से उसकी बेटी और दामाद ने मिलकर मारपीट कर जाने से मारने की धमकी दी, जिसपर पुलिस में मामला दर्ज करया गया है.  भुनेश्वरी साहू ने पुलिस को बताया कि 01 फरवरी  को वह सुबह 07.30 बजे अपने लड़के हिरालाल साहू पड़ोसी देवेन्द्र कुमार साहू के साथ शादी कार्ड को देने के लिए अपनी बेटी के यहाँ गई थी.

जहाँ वह अपने दामाद के घर आने पर बेटी व दामाद दोनो उपस्थित थे शादी कार्ड को अपने बेटी दामाद को देकर बोली की केशव साहू गौरघाट का आप लोगों को शादी निमंत्रण आया है. तो उसी समय पुरानी परिवारिक रंजिश की बात को लेकर उसका दामाद दयाराम साहू एवं बेटी लोचन तुम हमारे घर क्यो आई हो कहकर दोनो मिलकर मुझे गंदी गंदी गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये. एवं उसकी बेटी लोचन ने उसे दिवाल में धक्का देकर बाल पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. और कहा कि दोबारा हमारे घर आये तो जान से मार देंगे कहकर धमकी दिये. पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें