मुड़ानाला के नीचे मिली थी लड़की की लाश, अज्ञात के विरुद्ध हत्य... - CG Sandesh

मुड़ानाला के नीचे मिली थी लड़की की लाश, अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज.

कल महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम कनेकेरा मुड़ानाला के नीचे लड़की की लाश मिली थी जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि उन्हें 01 फरवरी को प्रातः 08.30 बजे ग्राम कनेकेरा मुड़ानाला के नीचे एक लड़की की लाश मृत हालत में पड़े होने की सूचना मिली. जिसकी पहचान सुलोचना दीवान 19 वर्ष निवासी कनेकेरा के रूप में की गई. 

बताया गया कि सुलोचना दीवान महासमुंद ITI में पढ़ती थी जो 31 जनवरी को साढे तीन बजे गांव की एक लडकी के साथ घर से पैदल निकली थी. इसके बाद शाम रात तक सुलोचना के घर वापस नहीं आने पर अडोस पडोस मे पता करने पर कुछ भी पता नहीं चला. जिसके बाद 1 जनवरी को सुबह सात बजे करीब गांव में मुड़ानाला पुलिया के नीचे एक लड़की की लाश मिली जिसके सिर मे चोंट का निशान थे. व शव के चेहरा व दोनों हाथ में खुन लगा था, जिसकी पहचान सुलोचना के रूप में की गई. 

बताया गया की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर व बदन मे किसी वजनी वस्तु से चोंट पहुंचाकर हत्या करने से उसकी मृत्यु हुई है. जिसपर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 302 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें