गिरौदपुरी मेले में खुलेगा दाल-भात केंद्र, समूहों से 18 फरवरी... - CG Sandesh

गिरौदपुरी मेले में खुलेगा दाल-भात केंद्र, समूहों से 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 2 फरवरी 2020/ गिरौदपुरी मेले में दाल-भात केंद्र चलाने के इच्छुक पंजीकृत समूहों से 18 फरवरी तक आवेदन मंगाये गये है। आवेदन कसडोल स्थित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा कराना होगा। उन्हें आवेदन में समूह के बैठक और गतिविधियों की जानकारी देनी होगी। मेले में गुरुदर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये रियायती दर पर दाल-भात केन्द्रों का संचालन किया जाता है। गिरौदपुरी मेला इस साल 28 फरवरी से 1 मार्च तक तीन दिनों के लिए भरेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें