फ़्लैग मार्च के साथ मतदान केंद्रों में पहुंचे हुए कर्मचारियों से मुलाकात कर तैयारियों का लिया जायजा-कलेक्टर-एस पी
बलौदाबाजार 2फरवरी 2020/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल और जिला पुलिस अधीक्षक नीतू कमल नेतृत्व में फ़्लैग मार्च निकला। इस दौरान कलेक्टर -एसपी ने सभी ग्रामवासियों से शान्तिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील किए। फ़्लैग मार्च बलौदाबाज़ार पुलिस लाईन से निकलकर भाटापारा,सिमगा क्षेत्रों के गाँवो का दौरा किया। इस दौरान सवेंदनशील गाँवो का भ्रमण किया। जिसमें रवान अर्जुनी, दामाखेड़ा,तुलसी बन साकरा,भटभेरा, कुथरौद, नवापारा, हथबंद,आदि अनेक गाँवो शामिल है।
इस
दौरान कलेक्टर ने कई गाँवो के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही वहां
पहुचे चुनाव कर्मियों से मुलाकात कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओ का जायजा लिया।चुनाव
में लगे कर्मचारियों ने सभी व्यवस्थाओ से सन्तुष्ट लगें एसपी नीतू कमल ने भी
सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में लगें जवानों से भी
मुलाकात किया।

उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कोई भी मतदाता वोट देने के पश्चात 100 मीटर के दायरे में नही रुकना चाहिए। उन्हें तत्काल बाहर करे। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण में 3 फरवरी को बलौदाबाजार, सिमगा, और भाटापारा विकासखण्डों के गाँवो में चुनाव होना है। जिले में चुनाव शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए प्रशासन ने फ़्लैग मार्च कर उपद्रवियों को चेताया जा रहा है। ताकि मतदान के दिन कोई गड़बड़ी ना फैलाए। फ़्लैग मार्च के दौरान अपर कलेक्टर जोगेन्द्र नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर,निवेदिता पॉल, प्रशिक्षु आईपीएस अंकिता शर्मा, डिप्टी कलेक्टर राकेश, गोलछा सम्बंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी,पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहें।