सुबह से मतदान केन्द्रों में उमडी भीड़, युवा,बुजुर्ग महिलाओं ए... - CG Sandesh

सुबह से मतदान केन्द्रों में उमडी भीड़, युवा,बुजुर्ग महिलाओं एवं दिव्यागो, ले रहे है बढ़चढ़ कर हिस्सा.

कलेक्टर-एसपी ने लटुवा मतदान केन्द्र में मतदाताओं से मिलकर लिया जायजा

बलौदाबाजार, 3 फरवरी 2020/ जिले में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान सवेरे 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदान को लेकर ग्रामीणों और मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान शुरू होने के पहले से ही लोग कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।


कलेक्टर-एसपी सहित पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मतदान प्रक्रिया का जायज़ा लेने ग्रामीण इलाकों के दौरे पर निकल पड़े हैं। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और एसपी नीतुकमल और अपर कलेक्टर जोगेंद्र नायक ने सबसे पहले बलौदाबाजार विकासखण्ड के बड़े ग्राम पंचायत लटुवा का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओं से मुलाकात कर निर्भीक होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की।


उन्होंने मतदान केन्द्रों की व्यवस्था का भी जायज़ा लिया। लटुवा मतदान केन्द्र में वोट डालने के बाद निःशक्त वीणा ध्रुव ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं अपने काफी विचार के बाद काबिल प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। बगैर भेदभाव के संविधान ने जब हर वयस्क नागरिक को मताधिकार दिया है तो इसका समझ-बुझ के साथ उपयोग करना चाहिए।


71 वर्षीय बुज़ुर्ग और निःशक्त रामनारायण ने भी कहा कि गरीब लोगों के दुख-दर्द को महसूस करने वाले व्यक्ति को अपना नेता चुनना चाहिए। उल्लेखनीय है कि जिले की बलौदाबाजार, पलारी, सिमगा और भाटापारा विकासखण्डों के 1 हज़ार 130 मतदान केन्द्रों पर मतदान की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। लगभग 5 लाख 93 हज़ार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपनी पसंद के जनप्रतिनिधि चुनेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें