सुखाये लकड़ी को ले जाने से मना करने पर मारपीट, मामला दर्ज
खल्लारी
थाना अंतर्गत ग्राम मोहंदी में घर के गड्ढा में सुखाये लकड़ी को ले जाने से मना
करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है. जोधन
मिरी ने पुलिस को बताया कि 02 फरवरी के दोपहर करीब 03:00 बजे वह घर पर था. उसी समय
उसके घर के किनारे दर्री गड्ढा मे सुखाये लकड़ी को गंगाराम मिरी व मंगलदास मिरी ले
जा रहे थे, जिसे मना करने पर ये हमारा लकड़ी है क्यो नही लेगें कहकर अश्लील गाली
गलौच कर हाथ थप्पड़ से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते दोनो मिलकर लकड़ी के
डंडा से मारपीट करने लगे जिससे शिकायतकर्ता जोधन मिरी को चोट लग कर खून निकल कर
दर्द हो रहा है. मामले में पुलिस ने आरोपी
के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें