शराब पीकर मारपीट जान से मारने की धमकी - CG Sandesh

शराब पीकर मारपीट जान से मारने की धमकी

ग्राम खैरा पुलिस चौकी करहीबाजार थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में 2 फरवरी की रात करीबन 10.15 बजे दिनेश यदु अपने साथी मीलू यदु,  हेमप्रकाश यदु, राधेश्याम यदु, मनमोहन यदु के साथ गुटखा खाने सेवक गुरूजी के दुकान गया था। इसके बाद गुटखा लेकर वापस अपने घर जा रहा था तो रात 10.30 बजे माखन गिरी के दुकान पास मनाराम वर्मा, कमलेश वर्मा तथा रोहित वर्मा तीनों ने शराब पीकर दिनेश यदु को मां बहन की अश्लील गालिया देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे दिनेश यदु के बांया पैर के घुटना मे चोट आया , जिस पर दिनेश यदु ने रिपोर्ट दर्ज कराई , जिसपर पुलिस ने  मामला कायम करते हुए 323,294,34,506 विवेचना में लिया गया है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें