नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को एक हज... - CG Sandesh

नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को एक हजार 550 विद्यार्थी देंगे परीक्षा.

बलौदाबाजार, 3 फरवरी 2020/नवोदय विद्यालय लवन की कक्षा नवमीं में लेट्रल दाखिला के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की गई है। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर सवेरे 9.30बजे से दोपहर 1.00 बजे तक चलेगी। प्रवेश के लिए इस साल 1हजार 5 सौ पचास विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें बलौदाबाजार शहर के दो स्कूल पंडित चक्रपाणि शासकीय विद्यालय और एल बी तिवारी कन्या विद्यालय तथा एक स्कूल लवन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य श्री डी.गिरी ने बताया कि प्रवेश पत्र 13 जनवरी से डाउनलोड किये जा रहे हैं। वेबसाईट का पता डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट  एनव्हीएसएडमिशनक्लासनाइन डॉट इन है। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र दो प्रतियों में डाउनलोड करना होगा। दोनों प्रतियां साथ लेकर छात्र परीक्षा केन्द्र पहुंचेगे। परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र की एक प्रति परीक्षा केन्द्र पर जमा करा ली जायेगी। प्राचार्य ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को निर्धारित समय से आधा घण्टा पहले परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने का आग्रह किया है। परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर मोबाईल नम्बर-8919641492, 9480745940,7007071527 अथवा 9770529310 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें